फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Preparations complete , marital today

तैयारी पूरी, करवा चौथ आज

Fri, 30 Oct 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Fri, 30 Oct 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete , marital today
पति की दीर्घायु और सुख-सौभाग्य के निमित्त सुहागिनें करवा चौथ का व्रत करती हैं। सुबह से देर शाम तक निराजल व्रत रखकर सुहाग की सलामती की कामना की जाती है।
विज्ञापन


 शाम को सोलह श्रृंगार कर महिलाएं चांद के दीदार का इंतजार करती हैं और चांद निकलने के बाद चलनी में चांद के साथ पति का चेहरा देखकर उपासना को पूर्ण किया जाता है।
विज्ञापन


इसी दौरान पति के हाथों पानी पीकर महिलाएं व्रत का पारण करती हैं। माना जाता है कि करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के दांपत्य जीवन में मंगलकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्रत की तैयारियों को लेकर बुधवार को देर शाम तक पूजा के सामानों की दूकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। करवा और चलनी आदि की खरीदारी की गई। व्रत को लेकर पहली बार व्रत रखने वाली नई नवेली दुल्हनों में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed