{"_id":"5fdc8ae58ebc3e3d527c7961","slug":"pramod-president-jaishankar-elected-general-secretary-bhadohi-news-vns5640251190","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद अध्यक्ष, जयशंकर महासचिव चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोद अध्यक्ष, जयशंकर महासचिव चुने गए
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के सेंट्रल बार हाल में नव निर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित दी सेंट्रल बार हाल में शुक्रवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन का निर्वाचन हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष समेत अन्य सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। प्रमोद कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष और जयशंकर महासचिव बने। निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
दी सेंट्रल बार चुनाव के चुनाव के लिए एक से सात दिसंबर तक निर्वाचन प्रक्रिया चली। जिसमें नामांकन पत्र का दाखिला, जांच, नाम वापसी आदि शामिल रहे। अधिकारी इंद्रमणि शुक्ला और निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन पांडेय, महासचिव श्यामलाल यादव की देखरेख में शुक्रवार को निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने आवेदन किया था। जिसमें सर्वसम्मति से सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। इसमें प्रमोद कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष, हरिहर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष माता दुलार पांडेय, सुरेश कुमार तिवारी, निलेश कुमार सिंह और विकास कुमार पांडेय, महासचिव जयशंकर दूबे चुने गए।
इसी तरह संयुक्त सचिव तीन पदों के लिए मनोज कुमार यादव, आशीष कुमार राय, चंद्र प्रकाश पांडेय, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, प्रबंध कार्यकारिणी में रमापति सिंह, शिवशंकर, श्रीकांत पांडेय, अनिल कुमार, सूर्यमणि पांडेय, राजेश कुमार मौर्य, अखिलेश प्रताप सिंह, वंश कुमार पांडेय, अनूप पाठक, मनीष कुमार दूबे और नागेंद्र कुमार दूबे शामिल रहे। निर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्ष और महासचिव ने कहा कि संगठन की ओर से जिम्मेदारी मिली है उसका ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। अधिवक्ताओं के सम्मान पर आंच नहीं आने दिया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद दूबे, हीरालाल बिंद, बृजराज यादव आदि रहे।