फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pramaspa workers demonstrated against the inspector

Bhadohi News: प्रमासपा कार्यकर्ताओं ने दरोगा के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 10 Jan 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pramaspa workers demonstrated against the inspector
ज्ञानपुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बबुरी-चंदौली थाना में तैनात एक दारोगा पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बिना कारण गिरफ्तार किये जाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक एसएन सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष रामफल बिन्द ने आरोप लगाया है कि एक जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष भोलाप्रसाद बिन्द को दारोगा ने बिना कारण गिरफ्तार कर बर्बरता पूर्वक मारापीटा गया था। मामले की जानकारी होने पर जब पार्टीजनों ने विरोध किया तो दारोगा ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार बिन्द ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार के साथ पार्टी कार्यकर्ता गठजोड़ कर रहे हैं। दूसरी ओर शासन सत्ता के ही इशारे पर कार्यकर्ताआें का उत्पीड़न पुलिस प्रशासन से कराना अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में श्यामपति बिन्द, रामराज बिन्द समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे। एडीएम न्यायिक एसएन सिंह ने कहा कि पार्टी की ओर से प्राप्त ज्ञापन राष्ट्रपति को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed