फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Prakriti won gold and Neetu won silver in weightlifting.

Bhadohi News: भारोत्तोलन में प्रकृति ने स्वर्ण व नीतू ने रजत पर जमाया कब्जा

Tue, 22 Sep 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Prakriti won gold and Neetu won silver in weightlifting.
सहारनपुर में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित 70वीं प्रदेशीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जिले की दो खिलाड़ियों ने मेडल पर कब्जा जमाया है। सोमवार को हुई प्रतियोगिता में भदोही की प्रकृति राव ने स्वर्ण पदक और नीतू ने रजत पदक हासिल किया। दोनों छात्राएं श्री काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं। स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रकृति राव अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

सहारनपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता का सोमवार को ही समापन हुआ। अंतिम दिन अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रकृति राव ने 88 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं नीतू ने 77 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीतमा कुशवाहा और क्रीड़ा प्रभारी संजय सिंह यादव ने भी शुभकामनाएं दीं। कहा कि दोनों छात्राओं की सफलता ने यह साबित किया कि कड़ी मेहनत की बदौलत कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता से अन्य खिलाड़ी भी प्रेरित होंगे। जनपद क्रीड़ा सचिव चंद्रबली सिंह और मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवंश सिंह ने दोनों खिलाड़ियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed