फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pradhan ji will give a bundle to fight malnutrition

Bhadohi News: कुपोषण से लड़ने वाली पोटली देंगे प्रधान जी

Tue, 30 Jan 2024 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Pradhan ji will give a bundle to fight malnutrition
ज्ञानपुर। कुपोषित बच्चों और रक्ताल्पता की शिकार किशोरियों को स्वस्थ बनाने के लिए ग्राम प्रधान पोटली देंगे। गर्भवती महिलाओं को भी ग्राम पंचायत की ओर से हर महीने पोषण पोटली दी जाएगी। हर पोटली पर ग्राम प्रधानों को अपनी निधि से डेढ़-डेढ़ हजार रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन

डीएम गौरांग राठी ने बताया कि कुपोषित, रक्ताल्पता की शिकार किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली का वितरण ग्राम पंचायतों से किया जाएगा। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। अति कुपोषित बच्चों की सूची ब्लॉकों पर भेजी जा रही है। जिले के छह ब्लॉक और सात नगर निकायों में 1496 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों पर जीरो से पांच वर्ष तक के एक लाख 45 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों को हर महीने पोषाहार दिया जाता है। साथ ही हर महीने वजन करके बच्चों को पोषण स्थिति की जांच की जाती है। वजन और लंबाई के हिसाब से उनको पोषित, मैम, सैम और अति कुपोषित श्रेणियों में रखा जाता है।
विज्ञापन

लाख जतन के बाद भी कुपोषित बच्चों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। दिसंबर 2023 में सैम 1882, मैम 5187 और अति कुपोषित 5539 बच्चे मिले। जिसकी कुल संख्या 12 हजार 206 है। इसको देखते हुए प्रशासन ने पोषाहार देने के तरीके में बदलाव किया है। अति कुपोषि बच्चों और खून की कमी से जूझ रही किशोरी, गर्भवती महिलाओं को अलग से पोषण पोटली देने का निर्णय लिया है। महीने भर पूर्व की बैठक में डीएम गौरांग राठी ने इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया कि ग्राम प्रधान की निधि से डेढ़ हजार रुपये हर की पोषण पोटली तैयार कराई जाए और हर महीने जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाए। पोषण पोटली में तेल, दाल, चना, प्रोटीन युक्त चावल, गेहूं की दलिया एवं फल आदि शामिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------वर्जन
पोषण पोटली के लिए हर महीने डेढ़ हजार ग्राम प्रधानों को खर्च करना होगा। इसके लिए जिलाधिकारी महोदय की तरफ से निर्देश दिया गया है। इससे आने वाले समय में कुपोषित बच्चों की संख्या में कमी आएगी।- मंजू वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed