{"_id":"6564e7d5fc5ce3d7fd062d04","slug":"pradhan-ji-please-cooperate-tuberculosis-will-be-eradicated-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-6082-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: प्रधान जी करिए सहयोग, मिट जाएगा क्षय रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: प्रधान जी करिए सहयोग, मिट जाएगा क्षय रोग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रिय प्रधान और सभासद जी! आपको बहुत-बहुत बधाई, आशा है कि आप कुशल से होंगे। 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाना सरकार की मंशा है। इसमें सहयोग की जरूरत है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने प्रधानों और सभासदों को यह पाती लिखी है।
क्षय उन्मूलन कार्यक्रम 23 नवंबर से चल रहा है। यह पांच दिसंबर तक चलेगा। स्वास्थ्यकर्मी गांव-गांव जाकर क्षय रोगियों का पता लगा रहे हैं। जिलाधिकारी ने प्रधानों से सहयोगद की अपील करते हुए लिखा है कि इसमें 10 दिनों तक आप सहयोग करें।
मलिन बस्ती, अनाथालय, वृद्धाआश्रम, नारी निकेतन, ईट-भट्ठे पर टीमें पहुंचेगी। दो सप्ताह से अधिक खांसी, दो सप्ताह तक बुखार आना, बलगम में खून आना, भूख में कमी, वजन काम होना, रात में पसीना आना लक्षण वाले रोगियों की जांच की जाएगी। डीएम ने प्रधानों से ऐसे रोगियों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी है।