फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Practical examination of improvement compartment from today

Bhadohi News: इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट की प्रायोगिक परीक्षा आज से

Mon, 15 Jul 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Practical examination of improvement compartment from today
ज्ञानपुर। जिले में इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की प्रोजेक्ट आधारित प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी कर ली गई है। 15 और 16 जुलाई को होने वाले प्रैक्टिकल के लिए जीआईसी ज्ञानपुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज को केंद्र बनाया गया है। पांच परीक्षक नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक या दो विषय में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को इंप्रवूमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाता है। बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षा के लिए आवेदन लिया जा रहा था। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 20 जुलाई को परीक्षा की तिथि तय की गई है। इसके पूर्व प्रायोगिक परीक्षा 15 और 16 जुलाई को कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान एवं भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर जबकि गृह विज्ञान की परीक्षा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज में होगी। इंप्रूवमेंट में 86 और कंपार्टमेंट में 194 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। पांच प्रवक्ताओं को परीक्षक बनाया गया है। इसमें भौतिक विज्ञान के लिए योगेंद्र कुमार शर्मा, रसायन विज्ञान के लिए राजेंद्र प्रताप यादव, जीव विज्ञान के लिए श्रीराम, भूगोल के लिए अजय पांडेय और गृह विज्ञान के लिए पंकज रानी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed