फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Power was cut 45 times in 24 hours, leaving some people with TVs and table fans on fire.

Bhadohi News: 24 घंटे में 45 बार कटी बिजली, किसी की टीवी तो किसी का जला टेबल पंखा

Sat, 23 May 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Power was cut 45 times in 24 hours, leaving some people with TVs and table fans on fire.
गोपीगंज विद्युत उपकेंद्र में अवर अभियंता की खाली पड़ी कुर्सी। संवाद
जिले में तापमान में 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्मी बढ़ने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। ट्रिपिंग ने उपभाेक्ताओं का टेंशन बढ़ा दिया है। 24 घंटे में 45 बार बिजली गुल हुई।
विज्ञापन

बार-बार बिजली की आवाजाही से किसी की टीवी तो किसी पंखा जल गया। कई लोगों के इन्वर्टर की बैटरी बैठ गई। 10 दिनों में ओवरलोड के कारण 87 ट्रांसफाॅर्मर जल गए।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे ही तीखी धूप हो गई। प्रचंड गर्मी के बीच उमस और लू लोगों से लोग परेशान है। बिजली कटाैती ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। जिले के सात निकायों और 546 ग्राम पंचायतों में इन दिनों बिजली की खूब ट्रिपिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आने के बाद भी लोग इलेक्ट्राॅनिक सामान का उपयोग नहीं कर रहे हैं। बिजली की आवाजाही से जलापूर्ति भी बाधित हुई है। बिजली कटाैती से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं गर्मी से परेशान हैं।
दावा 18 घंटे का, मुश्किल से मिल रही छह घंटे बिजली :जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई गई है। निगम की ओर से ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली देने का दावा किया जा रहा है लेकिन गांवों में मुश्किल से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है।

ममहर, बभनौटी फीडर से बीते 15 दिनों से पूरी रात बिजली कटाैती की जा रही है। उचेठा निवासी पूर्व प्रधान शेषनाथ सिंह, अवनीश सिंह डब्बू, शिवचेत सिंह, संजय सिंह, भीमराज यादव ने बताया कि बीते दो सप्ताह से बिजली की समस्या बढ़ी है। पूरी रात बिजली गुल रहने से नींद पूरी नहीं हो पा रही। बिजली निगम के अनुसार, गांवों में 18 और नगरों में 22 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed