फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Power transformer of Kanehari electricity house will be charged in August

अगस्त में चार्ज होगा कनेहरी बिजली घर का पावर ट्रांसफार्मर

Thu, 21 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Power transformer of Kanehari electricity house will be charged in August
उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन की ओर से औराई के कनेहरी में निर्माणाधीन ऑटोमेटिक बिजली घर का पावर ट्रांसफार्मर अगस्त में चार्ज हो जाएगा। कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य को गति देकर लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि 151.42 करोड़ की लागत से 220 केवी के उक्त बिजली घर का शिलान्यास पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, रमाशंकर पटेल और औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने संयुक्त रूप से कराया था। कार्यदाई संस्था की तरफ सेकार्य शुरू करते ही लोगों में इस बात की उम्मीद जग गई थी कि बिजली घर चालू होने पर जिला कटौतीमुक्त होगा ही, गैर जिलों से बिजली मांगने का भी झंझट समाप्त हो जाएगा। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन वाराणसी चंद्रशेखर ने कहा कि बिजली घर पूर्ण रूप से गैस इंसुलेटेड के साथ कार्य करेगा और कम जमीन में इस तरह का बिजली घर बनकर तैयार होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि होगी। अगस्त में पावर ट्रांसफार्मर के चार्ज होते ही सितंबर तक लाइन का विस्तार भी करा लिया जाएगा। उधर, प्रति वर्ष फरवरी माह शुरूहोने पर गर्मी का अहसास लोगों को होने लगता है। गर्मी में अंधाधुंध कटौती तभी रुक पाएगी, जब आटोमेटिक बिजली घर कनेहरी का सपना साकार होगा। समाजसेवी रामेश्वर तिवारी, विनोद पांडेय ने बताया कि अभी तक जौनपुर, वाराणसी और प्रयागराज के बिजली घरों से ट्रांसमिशन की लाइन वितरण केंद्रों से जुड़ी है, जो गर्मी के मौसम में मांग की पूर्ति नहीं कर पा रही हैं। कनेहरी का बिजली घर चालू हो जाने से लगभग दो लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed