फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Potato farmers may be upset due to weather, there is a possibility of scorch disease

मौसम की मार से आलू की किसान हो सकते हैं परेशान, झुलस रोग की आशंका

Sat, 01 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Potato farmers may be upset due to weather, there is a possibility of scorch disease
एक सप्ताह पहले मौसम अच्छा था, लेकिन अचानक बदले मौसम की वजह से बादलों की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई। 27 दिसंबर को बादल और 28 को झमाझम बारिश के बाद मौसम अभी तक सुधरा नहीं है। इस वजह से कभी धूप तो कभी छांव के साथ ही कोहरा युक्त मौसम बना हुआ है। इस स्थिति में आमजन जहां जहां ठंड को लेकर परेशान हैं तो वहीं आलू की खेती करने वाले किसान भी चिंतित हैं। आलू की फसलों में झुलसा रोग लगने की आशंका बढ़ गई है। जिला उद्यान अधिकारी सुनील तिवारी बताते हैं कि जब मौसम में उतार-चढ़ाव होता है या बदली युक्त मौसम होता है तो आलू की फसलों में नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। इस मौसम में किसान कुछ उपाय करके फसलों को बचा सकते हैं ।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि बादल युक्त 80 फीसदी से अधिक आद्र वातावरण एवं 10 से 20 डिग्री तापमान पर इस रोग का प्रकोप बहुत तेजी से होता है। और 2 से 4 दिनों के अंदर ही संपूर्ण फसल नष्ट हो जाती है । प्रकोप से पतियां सिरे से झुलसना प्रारंभ होती हैं जो तीव्र गति से फैलती हैं। पतियों पर भूरे काले रंग के जलीय धब्बे बनते हैं। पतियों के निचली सतह पर रुई की तरह फफूद दिखाई देती है।
विज्ञापन

आलू की अगेती व पिछेती फसल को बचाने के लिए मैगनीज कार्बामेट 2.0 से 2.5 किग्रा अथवा मैंकोजेब 2 से 2.5 किग्रा प्रति हेक्टेयर की दर से 800 से 1000 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव किया जाए तथा माहू कीट के प्रकोप की स्थिति में नियंत्रण के लिए दूसरे छिड़काव में फफूंदी नाशक के साथ कीटनाशक दवा का छिड़काव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed