फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pooja Jaiswal wins Miss UP title, wants to make a career in modeling

भदोही की बेटी ने जीता मिस यूपी का खिताब, मॉडलिंग के क्षेत्र में बनाना चाहती हैं करियर 

Mon, 12 Apr 2021 10:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Apr 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Pooja Jaiswal wins Miss UP title, wants to make a career in modeling
लखनऊ में गोपीगंज की पूजा जायसवाल को मिस यूपी का अवार्ड दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर रोड-गोपीगंज निवासी और व्यापारी शंकरलाल जायसवाल की छोटी पुत्री पूजा जायसवाल ने मिस यूपी का खिताब जीतकर जिले का सम्मान बढ़ाया। कुछ अलग पहचान बनाने से व्यापारी परिवार गदगद है तो लोग भी पूजा की काबिलियत की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिता शंकरलाल जायसवाल ने बताया कि पूजा की प्रारंभिक शिक्षा सेंट थामस स्कूल से हुई। गोपीगंज स्थित श्रीधर इंस्टीच्यूट से बीसीए की डिग्री प्राप्त की है। एक अप्रैल को लखनऊ में मल्लिका-ए-अवध की ओर से आयोजित समारोह में प्रतिभाग कर टीवी स्टार सारा खान, पारुल चौहान के हाथों मिस यूपी का खिताब जीता।
विज्ञापन


पूजा ने कहा कि उसने इस मुकाम तक पहुंचने में न कभी प्रशिक्षण लिया न किसी संस्थान में पंजीकरण कराया। खिताब को हासिल करने में परिजनों का श्रेय प्रमुख है। वह मॉडलिंग करियर में आगे बढ़ना चाहती है। साथ ही खुद का एनजीओ बनाकर लोगों की सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed