Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Polling parties will leave today

Bhadohi News: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Wed, 01 Mar 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave today
ज्ञानपुर। जिले में ग्राम प्रधान की एक सीट पर उप चुनाव के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से पांच बूथों पर मतदान होगा। प्रधानी के उप चुनाव में 3025 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

जिले की 26 जिला पंचायत, 546 ग्राम पंचायत और बीडीसी की 865 सीटों पर 2021 में चुनाव हुआ था। डेढ़ साल के अंदर ही बारीपुर ग्राम प्रधान के निधन से सीट खाली हो गई, जबकि सदस्य की 26 सीटें खाली रह गई थीं। छह महीने के बाद आयोग ने उप चुनाव कराने का निर्णय लिया। पखवाड़े भर पूर्व अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन आदि की प्रक्त्रिस्या पूरी हुई। अब दो मार्च को मतदान और चार को मतगणना होगी। मतदान कराने के लिए संबंधित अधिकारी जुट गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डीएस शुक्ला ने बताया कि डीघ के बारीपुर में दो मतदान केंद्रों पर पांच बूथ बनाए गए हैं। पांच प्रत्याशियों के बीच यहां मुकाबला है। पांच बूथों पर 3025 मतदाता मतदान करेंगे। बुधवार को डीघ ब्लॉक से पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना होंगी। चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम ने एसडीएम ज्ञानपुर अश्वनी पांडेय को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है। इसके अलावा हर बूथ पर चार-चार मतदान कार्मिकों को मिलाकर 20 से अधिक मतदान कर्मी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सदस्य की 26 सीटों पर एक-एक प्रत्याशी के नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed