फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Polling parties reached the booths, voting today

पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंचीं, मतदान आज

Mon, 07 Mar 2022 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Polling parties reached the booths, voting today
जिले में अंतिम चरण में सात मार्च को होने वाले मतदान के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर से 1375 पोलिंग पार्टियां ड्यूटी वाले बूथों के लिए रवाना र्हुइं। जिसको लेकर सुबह सात बजे से दोपहर बाद तक कलेक्ट्रेट पर गहमागहमी रही। देर शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। रवानगी स्थल पर कर्मियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में तीन विधानसभा क्षेत्रों ज्ञानपुर, औराई और भदोही के कुल 1375 बूथों पर सात मार्च को सुबह सात बजे से मतदान होगा। इसको लेकर सरपतहां स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह छह बजे से मतदान कार्मिकों संग सुरक्षाकर्मियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह आठ बजते-बजते परिसर में कर्मचारियों की भीड़ हो गई। अलग-अलग काउंटरों पर ड्यूटी पत्र, ईवीएम, वीवीपैट सहित अन्य प्रपत्र लेने के लिए कर्मचारी लगे रहे। औराई, ज्ञानपुर और भदोही विधानसभा क्षेत्र में बने बूथों पर ड्यूटी पर लगी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने पंडालों से जरूरी सामान लेने में जुटे रहे। प्रेक्षक डॉ. मोहन लाल यादव, अंजू चौधरी, डॉ. टीजी विनय संग जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र मिश्र व पुलिस अधीक्षक परिसर में भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की देखरेख में कार्मिकों और पीठासीन अधिकारियों से मिल कर उच्चाधिकारी आवश्यक दिशानिर्देश भी देते रहे। पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट दिए गए। रवानगी से पहले अधिकारियों ने चुनावी सामग्री, वोटर लिस्ट आदि की जांच भी की। इसके बाद मतदान कार्मिक ईवीएम, वीपीपैट और चुनावी सामग्री लेकर बस में बैठने के लिए रवाना होते रहे। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां देर शाम तक ड्यूटी वाले बूथों पर पहुंच गईं। पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल के जवान भी रवाना किए गए हैं। पोलिंग पार्टियों को सात मार्च को समय से मॉक पोल कर मतदान शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, कलेक्ट्रेट परिसर से रविवार को ड्यूटी वाले बूथों पर रवाना होने से पूर्व पोलिंग पार्टियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई पीठासीन अधिकारी समय से पहुंच गए, लेकिन उनके सहयोगी मतदान कार्मिक दोपहर 12 बजे तक नहीं पहुंचे थे। इसके बाद पीठासीन अधिकारियों ने सहायक मतदानकर्मियों से फोन से संपर्क करने का प्रयास किया। कुछ कर्मी तो विलंब से पहुंच गए, लेकिन कुछ को रिजर्व कर्मियों के सहयोग से बूथों पर रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed