फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Poll of open development works in physical verification, Minister in charge annoyed

भौतिक सत्यापन में खुली विकास कार्यों की पोल, नाराज हुए प्रभारी मंत्री

Thu, 24 Dec 2020 08:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Poll of open development works in physical verification, Minister in charge annoyed
सरई मिश्रानी गांव में चौपाल में ग्रामीणों से बात करते प्रभरी मंत्री जेपी निषाद। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/लालानगर। सूबे के पशुधन, मत्स्य, दुग्ध विकास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रकाश निषाद बृहस्पतिवार को ग्रामीणों से सीधे रूबरू हुए तो विकास कार्यों की पोल पट्टी खुल गई। सरईमिश्रानी में आयोजित चौपाल में ड्रेस वितरण, आंगनबाड़ी केंद्र और शौचालय के जांच का निर्देश दे दिया। ब्लॉक ज्ञानपुर और खमरिया नगर पंचायत में गंदगी देख संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

औराई ब्लॉक के सरई मिश्रानी गांव में आयोजित चौपाल में ग्रामीण मुखर दिखे। ग्रामीणों ने यूनिफार्म वितरण, शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र और हैंडपंप की दुर्दशा के बारे में बताया। जिसकी जांच के लिए प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया। तीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर सात कुपोषित बच्चों की रिपोर्ट देख मंत्री मंत्री ने नाराजगी जताई। तालाब की खुदाई और मनरेगा मजदूरी को लेकर ग्रामीण मुखर रहे। जच्चा बच्चा केंद्र बंद रहने का मामला सामने आया। पशु टीका करण के साथ राशन कार्ड वितरित न होने का मामला भी सामने आया। 255 शौचालय में से अधिसंख्य अपूर्ण रहने पर एडीओ पंचायत रमाशंकर मिश्र और सेक्रेटरी को जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों को गिनाया। लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी और एएनएम को निर्देश दिया कि दीवार पर पेंटिंग कराकर सभी का नंबर अंकित कराएं। ताकि जरूरत के समय सभी को लाभ मिल सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशानुसार सभी कार्य हों। पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह, जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, अखिलेंद्र सिंह बघेल, नवीन मिश्रा आदि रहे। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री ने ज्ञानपुर ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। बीडीओ आवास सहित ब्लॉक में गदंगी मिलने पर बीडीओ कमलजीत सिंह को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान रजिस्टर को चेक किया। खमरिया नगर पंचायत में भी निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली। ईओ विजय कुमार यादव को फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसा न होने की चेतावनी दी। कुछ सभासदों ने मनमानी टेंडर की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed