फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Political parties protest against agrarian laws

कृषि कानूनों के विरोध में राजनीतिक दलों का कलेक्ट्रेट पर हल्लाबोल

Tue, 15 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Political parties protest against agrarian laws
किसानों के समर्थन में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते सपाई। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कृषि विरोधी कानून को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के आह्वान पर सोमवार को सपा समेत किसान सभा, प्रमासपा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, ससपा, भाकपा के कार्यकर्ता ने कलेक्ट्रेट पर धरना देकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए। चेतावनी दिया कि केंद्र सरकार कृषि कानून को वापस नहीं लेगी तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करते हुए दोपहर तीन बजे तक धरना दिया। उन्होंने कहा कि भीषण शीतलहर में किसान पंजाब से दिल्ली बार्डर तक बीस दिनों से डेरा डालकर कृषि विरोधी नीतियों को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से कर रहे हैं ,जिसका कोई असर नहीं है। किसानों के नाम पर ओछी राजनीति करने वालों को निशाने पर लेकर कहा गया कि कृषि नीति से लघु एवं सीमांत किसान बर्बाद होकर पूंजीपतियों के इशारे पर खेतीबारी करने के लिए विवश हो सकते हैं। गेहूं फसल की सिंचाई करने का समय आ रहा है लेकिन न राजकीय नलकूपों की हालत ठीक है न नहर, राजवाहा, माइनर से जुड़ी नालियों की। किसान निजी नलकूपों पर आश्रित होकर आर्थिक शोषण के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर उपाध्यक्ष हसनैन अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी, पूर्व विधायक जाहिद बेग, मधुबाला पासी, राजेश सोनकर, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद आदि रहे। दूसरे संगठन के पदाधिकारियों में बैजनाथ यादव, महेंद्र गोंड, जगदीश बिंद, महेंद्र कुमार बिंद आदि रहे। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल मो.आलमगीर दलबल के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल और ट्रैक्टर से सपाई पहुंचे मुख्यालय
भदोही। किसानों के समर्थन में सपा के चलाए जा रहे लगातार आंदोलन के क्रम में सोमवार सपा जिलाध्यक्ष विकास यादव ने ट्रैक्टर व बाइक जुलूस निकाल कर किसान यात्रा की। अजीमुल्लाह चौराहे से किसान यात्रा निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचे और धरने में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता किसान विरोधी काला कानून वापस लो के नारे लगा रहे थे। यात्रा मेन रोड, लिप्पन तिराहा, गजिया, चौरी रोड, रेवडा, रामरायपुर, कंसरायपुर, रजपुरा, नेशनल तिराहा होते हुए ज्ञानपुर मुख्यालय पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed