फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Political agitation increased in the city regarding the presidency

अध्यक्षी को लेकर कालीन नगरी में बढ़ी सियासी सरगर्मी

Wed, 16 Jun 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Political agitation increased in the city regarding the presidency
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही दावेदार सक्रिय हो उठे हैं। अध्यक्ष पद को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। सपा महीने भर पहले पत्ता खोल चुकी है तो भाजपा में घमासान मचा हुआ है।
विज्ञापन

30 जून 1994 को बने जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र और सपा का कब्जा रहा है। वर्ष 2009 से 2012 तक बसपा की श्यामला सरोज अध्यक्ष रहीं। रिश्तेदार की जमीन पर कब्जा करने के मामले में एक साल पूर्व विधायक विजय मिश्र पर मुकदमा दर्ज हुआ और वे अब आगरा जेल में हैं। उनके जेल में रहने से पक्ष-विपक्ष सभी अपने-अपने हिसाब से गोटी सेट करने में लगे हैं। सपा ने जहां महीने भर पूर्व मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पारसनाथ मौर्य की नतोहू श्यामा कुमारी मौर्य को अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है तो भाजपा अभी तक अपना अध्यक्ष पद का उम्मीदवार तय नहीं कर सकी है। वहीं बसपा अध्यक्ष पद को लेकर बैकफुट पर है। पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के भाई अनिरुद्ध त्रिपाठी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित हो चुके हैं, हालांकि अब भी वे पार्टी के सिंबल के लिए प्रयासरत हैं। अनिरुद्ध की दावेदारी ने अध्यक्षी चुनाव को काफी दिलचस्प बना दिया है। 26 सीटों वाले जिला पंचायत में बहुमत के लिए 14 वोट चाहिए। सपा का दावा है कि वह बहुमत के करीब है, हालांकि अध्यक्ष पद के चुनाव में सबकुछ अंदरखाने से सेट होता है। सभी दावेदार सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए हरसंभव प्रयास में लगे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची प्रदेश नेतृत्व के पास भेजी गई है। वहां से उम्मीदवारों का नाम तय होगा। जबकि सपा जिलाध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि भाजपा को जनता नकार चुकी है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा अध्यक्ष चुनाव में पार्टी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि इस बार भी जिला पंचायत सदन में सपा का ही अध्यक्ष होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed