फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police worried about whose dead body, she was found alive

Bhadohi News: जिसके शव के लिए पुलिस हुई परेशान, वह जिंदा मिली

Sat, 08 Jul 2023 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Police worried about whose dead body, she was found alive
चौरी। थानाक्षेत्र के लठियां कंदुई से तीन दिन पूर्व लापता विवाहिता को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया। वाराणसी के चिलबिला में एक महिला का शव मिलने पर मायके वालों ने विवाहिता का शव होने का दावा करते हुए थाने पर हंगामा किया। चौरी थाना क्षेत्र के लठिया कंदुई निवासी विनय मिश्रा की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र निवासी पूजा से हुई थी । बताया जा रहा है की सप्ताह भर पहले पूजा अपने पति के साथ मुम्बई से घर लौटी थी और पांच जुलाई को संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई । पति ने छह जुलाई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अभी लापता विवाहिता की तलाश कर रही थी कि शनिवार को वाराणसी में शिवपुर थाना क्षेत्र के चिलबिला में एक विवाहिता के शव मिलने का दावा करते हुए परिवार वाले थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए विवाहिता को कंधिया फाटक के पास से जिंदा बरामद कर मायके वालों के दावे को खारिज कर दिया । प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया जिस महिला के शव होने का दावा किया जा रहा शव उस महिला का नहीं था। बताया कि परिवारिक विवाद के कारण विवाहिता घर से चली गई थी और उसे कंधिया फाटक से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed