फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police was searching for 11 years with a reward of Rs 25 thousand arrested

Bhadohi News: 25 हजार का इनामी गिरफ्तार 11 साल से थी पुलिस को तलाश

Mon, 14 Oct 2024 02:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Police was searching for 11 years with a reward of Rs 25 thousand arrested
ज्ञानपुर। कोइरौना पुलिस के हाथ रविवार को बड़ी सफलता लगी। सामूहिक दुष्कर्म के दोषी और 25 हजार के इनामी को बनकट के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह 11 साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
विज्ञापन

कोर्ट से उसे दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा मिल चुकी है। दो बार गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की का आदेश भी हो चुका है।
विज्ञापन

19 जुलाई 2013 को कोइरौना थाने में एक महिला ने डबलू स्वर्णकार समेत कई लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, गाली गलौज और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपपत्र न्यायालय में भेजा। जहां कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म में दोषी मानते हुए डबलू स्वर्णकार को 20 साल के कारावास और 25 हजार अर्थदंड की सजा सुना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजा होने के बाद भी 2013 से फरार चल रहे डबलू को कोर्ट में पेश होने के लिए दो बार गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया, लेकिन वहीं नहीं आया। जिसके बाद कुर्की की नोटिस जारी की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने लंबे समय से फरार चल रहे डबलू पर 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया।

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में कोइरौना पुलिस ने रविवार को पुरस्कार घोषित डबलू स्वर्णकार निवासी कटरा बाजार को बनकट के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed