{"_id":"607186348ebc3ee64e6fc78e","slug":"police-tough-on-those-who-do-not-apply-masks-bhadohi-news-vns5842685145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न लगाने वालों पर पुलिस सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न लगाने वालों पर पुलिस सख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। मास्क न लगाकर सड़कों पर रफ्तार भरने वाले बाइक चालकों के खिलाफ पुलिस तीसरे दिन शनिवार को भी अभियान चलाया। मजबूरी बताने वालों को पुलिस ने नि:शुल्क मास्क देकर जागरूकता दिखाई तो मनमानी और सवाल-जवाब करने वालों का चालान भी काटा।
दुर्गागंज रोड तिराहे पर पुलिस भदोही से गोपीगंज, दुर्गागंज से ज्ञानपुर, मुख्यालय, कचहरी, पुरानी कलेक्ट्री आदि स्थानों पर आवागमन करने वालों पर भारी पड़ी। लगभग पांच सौ से अधिक बाइकों का चालान किया। यातायात प्रभारी शशिकांत ने बताया कि तीन दिन तक पूरे जिले में चलाए गए अभियान में अब तक 10 हजार रुपये मास्क न लगाने वालों से वसूला जा चुका है और उतनी ही संख्या में चालान की रसीद बाइक चालकों को दी गई हैं। शासन के निर्देश पर प्रति बाइक सवार 100 रुपये का जुर्माना तय है। घमहापुर के दिनेश कुमार, बैरीपरवां के रामबहादुर, लखनो के बंटू दुबे समेत कई महिलाओं को मास्क देकर महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया। नौ थाना, 11 पुलिस चौकी पर तैनात जवाब, एसडीएम, तहसीलदार भी अभियान में मौजूदगी दिखाकर गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त हैं। बाइक चालक दिनेश कुमार, महेंद्र मोहन, किशोरी लाल, शिवानंद का आरोप है कि पुलिस महामारी के नाम पर कम चुनाव को मुख्य बिंदु मानकर परेशानी बढ़ा रही है। जबकि जांच करने वाली टीम में अधिकतर जवान न तो मास्क लगाते हैं न सोशल डिस्टेंस का पालन करते हैं। मात्र आम जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। दर्जनों की संख्या में बाइक सवारों ने रास्ता बदलकर ही अपनी यात्रा पूरी की।