फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police started construction of toilets by showing strictness

पुलिस ने सख्ती दिखाकर शुरू कराया शौचालय का निर्माण

Wed, 10 Jun 2020 04:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Police started construction of toilets by showing strictness
गोपीगंज। नगर के वार्ड संख्या 16 नोनियान गली में विवादित शौचालय का निर्माण मंगलवार शाम फिर शुरू हो गया। 13 फीट चौड़ी गली की सड़क पर आठ चौड़े शौचालय के निर्माण को लेकर कई लोग पालिका का विरोध कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे किसी की एक न चली। दो दिन पूर्व भाजपा नेताओं और सभासदों के विरोध पर एडीएम ने निरीक्षण कर कार्य रोकवाया था।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर के वार्ड नंबर 16 नोनियान गली का शौचालय डेढ़ दशक से विवादों में है। नगर पालिका वहां शौचालय का निर्माण करवा रहा है। मगर पिछले दिनों भाजपा नेता गगन गुप्ता और अन्य लोगों ने यह कहकर शौचालय निर्माण रोकने की गुहार लगाई कि सड़क पर आने-जाने के लिए रास्ता नहीं बचेगा। मोहल्ले वालों के विरोध-प्रदर्शन पर काम रोक दिया गया, लेकिन मंगलवार शाम को पुलिस ने फिर काम शुरू करा दिया। कुछ लोगों ने विरोध का प्रयास किया तो मौके पर पुलिस पहुंच गई और काम जारी रखने को कहा। सीओ कालू सिंह ने कहा कि डीएम के आदेश पर निर्माण हो रहा है। काम में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed