फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police should listen to the problems of women complainants with respect: Usha Rani

सम्मान के साथ महिला फरियादियों की समस्याएं सुने पुलिस : उषा रानी

Thu, 02 Jun 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police should listen to the problems of women complainants with respect: Usha Rani
पीड़ित महिला फरियादियों के साथ पुलिस जज्बाती न बने। सम्मान के साथ उनकी फरियाद सुन कर न्याय दिलाने की कोशिश करे। उक्त बातें बुधवार को जनपद भ्रमण पर आईं महिला आयोग की सदस्य ऊषा रानी ने कहीं।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य सदर तहसील सभागार में आयोजित जन सुनवाई में महिलाओं से रूबरू र्हुइं। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की और न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने 20 मामलों में से तीन का मौके पर निस्तारण किया। घरेलू हिंसा के 17 मामलों को समयसीमा के अंदर निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने गोपीगंज, औराई, कोइरौना, चौरी व ज्ञानपुर थाना प्रभारी को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी। कहा कि महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करें। इसमें लापरवाही बरते जाने की शिकायत मिली तो उनके खिलाफ शासन को लिखा जाएगा। जनसुनवाई में खमरिया, दरवांसी, कोईलरा आदि क्षेत्रों से आकर महिलाओं ने फरियाद की। जन सुनवाई के बाद महिला आयोग की सदस्य ने गेस्ट हाउस में उन थाना प्रभारियों, प्रतिनिधियों से कड़ी नाराजगी जताई, जिनके यहां महिलाओं को न्याय पाने में निराशा हाथ लग रही है। इस मौके पर सीओ भुवनेश्वर पांडेय, सीओ औराई रामलखन मिश्र, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव, संगीता खन्ना, शिल्पी शुक्ला, राजकुमार, आंगनबाड़ी कर्मचारी, थाना प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महिला आयोग की सदस्य ऊषा रानी ने सुनवाई से पूर्व कोतवाली गोपीगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वृद्धाश्रम, महिला स्वधार गृह और सुनवाई के बाद महिला थाना ज्ञानपुर, जिला अस्पताल, जिला कारागार, वन टाप सेंटर का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में गंदगी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताई। अधीक्षक डॉ.अनिल शृंगार से कड़ी नाराजगी जताते हुए गंदगी की सफाई कराने का निर्देश दिया। परिसर में वाटर कूलर नहीं होने की शिकायत मिलने पर सीएमओ डॉ.एसके चक को शाम तक वाटर कूलर लगवाने और चिकित्सकों को मरीजों को अस्पताल में जेनरिक दवाएं लिखने के लिए सलाह दी। प्रसव, दवा, ऑपरेशन कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया। थाना व कोतवाली के निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं से जुड़े मामलों में कार्रवाई करने, गर्मी से बचने के लिए पंखे लगवाने, पेयजल की व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस अधीक्षक से बात की। कारागार में बंदियों, वन टॉप सेंटर में पंजीकृत मामलों का निस्तारण, महिला स्वधार गृह, वृद्धाश्रम में सुविधाएं उपलब्ध कराने में कमी नहीं छोड़ने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed