फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police recruitment exam will be held at six centres from today.

Bhadohi News: आज से छह केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती की परीक्षा

Mon, 08 Jun 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam will be held at six centres from today.
पुलिस भर्ती परीक्षा के​ लिए ज्ञानपुर के परीक्षा केंद्र पर डेस्क ठीक करते कर्मचारी। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में तीन दिनों तक चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गई। सोमवार से छह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा होगी। पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनाती किए गए हैं। वहीं, कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जाएगी। परीक्षा में कुल 17 हजार 856 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 8 से 10 जून को होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इसके लिए काशी नरेश राजकीय विश्वविद्यालय ज्ञानपुर, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही और गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज को केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि अभ्यर्थियों को फोटो पहचान पत्र सहित अन्य जांच प्रक्रिया के लिए परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। पहली पाली में जांच सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम से भी की जाएगी। एक पाली में 2976 जबकि तीन दिनों में कुल 17 हजार 856 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
औराई और गोपीगंज में रहेगा रूट डायवर्जन
ज्ञानपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर औराई और गोपीगंज में वाहनों के रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। आठ, नौ और 10 जून को भारी वाहनों के आवागमन पर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है। यह व्यवस्था प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए ट्रक, डंपर, हाईवा, ट्रेलर समेत अन्य भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। औराई चौराहे से मिर्जापुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश रोका गया है। इसी तरह गोपीगंज तिराहे से मिर्जापुर की तरफ जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। रोडवेज बसें, सवारी वाहन, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, दूध, ब्रेड समेत जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed