फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police Recruitment: 60 percent candidates did not come for the exam

पुलिस भर्ती : परीक्षा देने नहीं आए 60 फीसदी अभ्यर्थी

Sun, 01 Sep 2024 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment: 60 percent candidates did not come for the exam
जिले में पांच दिवसीय पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। पांचों दिन परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति नहीं सुधर सकी। हरियाणा और दिल्ली के युवाओं का जिले में केंद्र बनने से उपस्थिति 39 से 40 फीसदी ही पहुंच सकी। अंतिम दिन की परीक्षा में पंजीकृत 6096 अभ्यर्थियों में से 3522 अनुपस्थित रहे। पांच दिनों में पंजीकृत 30,480 में 18,265 यानी 60 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए थे। पहले चरण में 23 से 25 अगस्त तक दोनों पालियों में परीक्षा चली। जबकि दूसरे चरण में 30 अगस्त और 31 अगस्त को परीक्षा आयोजित हुई। शनिवार को परीक्षा के मद्देनजर काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय समेत अन्य परीक्षा केंद्रो पर सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की जांच के बाद अभ्यर्थियों को कक्षों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

महिला अभ्यर्थियों के साथ आए उनके अभिभावक परीक्षा होने तक केंद्रों के आसपास की दुकानों पर बैठ कर इंतजार करते रहे। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और गोपीगंज में परीक्षा खत्म होने के बाद बाहर निकले कई अभ्यर्थी के चेहरे पर खुशी दिखी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस टीमें परीक्षा केंद्र के आसपास भ्रमण करती रहीं। ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे समेत अन्य तिराहों और चौराहों पर यातायात और सिविल पुलिस वाहनों को पास करा रही थी। इससे वाहनों का दबाव होने के बाद भी जाम नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के केंद्रो पर परीक्षा देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों में अधिकतर हरियाणा और दिल्ली के रहे। माना जा रहा है कि दूरी अधिक होने और बेहतर तैयारी न करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि पांच दिनों तक परीक्षा सकुशल हुई। गठित टीमों ने बेहतर प्रबंधन से परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्वक ढंग से कराया।
--------------
परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थी
तिथि उपस्थित अभ्यर्थी
23 अगस्त 3868
24 अगस्त 3680
25 अगस्त 3688
30 अगस्त 3507
31 अगस्त 3522
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed