फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police recovered illegal firecrackers from a clothes shop

Bhadohi News: कपड़े की दुकान से पुलिस ने बरामद किए अवैध पटाखे

Mon, 21 Oct 2024 03:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Police recovered illegal firecrackers from a clothes shop
भदोही कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम को मोढ़ बाजार में स्थित महेश चौरसिया की दुकान में छापा मार कर अवैध पटाखे बरामद किए। पटाखा को जब्त करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को किसी से सूचना मिली कि मोढ़ बाजार में संचालित लेडीज कॉर्नर की दुकान से बिक्री के लिए पटाखों का भंडारण किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ रविवार की देर शाम पहुंचकर दुकान में छापा मारा। जहां बड़ी मात्रा में अवैध पटाखा पाया गया। पटाखों को कब्जे में लेते हुए महेश को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक व्यक्ति को पटाखे के साथ गिरफ्तार किया गया है। कुछ अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed