फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police raided many places in Anurag murder case

Bhadohi News: अनुराग हत्याकांड में पुलिस ने कई स्थानों पर दी दबिश

Tue, 15 Aug 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police raided many places in Anurag murder case
थानाक्षेत्र के जियापुर गोहिलांव में युवक अनुराग पटेल हत्याकांड में 48 घंटे बाद भी पुलिस कुछ खास नहीं कर पाई है। रविवार की रात पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, हालांकि कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। जन्मदिन पार्टी से गायब अमन पटेल का भी पता अब तक नहीं लग सका, जो घटना में अहम कड़ी साबित हो सकता है। अमन के न मिलने से परिजन किसी अनहोनी को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात अनुराग पटेल पुत्र शिवसागर पटेल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घर से ठीक सामने 100 मीटर की दूरी पर उसका शव धान की खेत मे पाया गया था। घटना के बाद पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन उससे कोई खास जानकारी हाथ नहीं लग सकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रविवार की रात और सोमवार को दिन में पुलिस की टीमों ने कई स्थानों पर दबिश भी दी। पुलिस जन्मदिन की पार्टी से अब तक लापता अमन पटेल की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है। कहा जा रहा है कि अमन जैसे ही पुलिस की गिरफ्त में आएगा। मामले का पर्दाफाश भी हो जाएगा। मृतक के उस मोबाइल की भी तलाश की जा रही है, जिस पर फोन आने के बाद वह घर से बाहर निकला था। सीओ औराई उमेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि खुलासे के लिए टीम लगी हुई है। जल्द ही मामले में पुलिस टीम को कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed