{"_id":"58e540774f1c1bf8335b45b5","slug":"police-raid-on-plain-clothes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादे लिबास में पहुंची पुलिस से मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादे लिबास में पहुंची पुलिस से मारपीट
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊंज थानाक्षेत्र के वहिदा स्थित एक होटल से मंगलवार की रात क्राइम ब्रांच ने चार शातिर अपराधियों को दबोच लिया। सादे लिबास में गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम और अपराधियों के बीच मारपीट हुई, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद सभी अपरधियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली। बदमाशों से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी से इलाहाबाद में हुए एक लूटकांड के अलावा जिले की कुछ अन्य बड़ी आपराधिक घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
जिले में जीटी रोड पर स्थित कई होटलों पर शातिर किस्म के अपराधी ठहरते हैं। मंगलवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि वहिदा स्थित एक होटल में कुछ अपराधी ठहरे हुए हैं। खबर मिलते ही ऊंज थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सादे लिबास में उक्त होटल पर पहुंच गई।
अपराधी सादे वेश में आए क्राइम ब्रांच की टीम को नहीं समझ पाए कि वे पुलिस वाले हैं और बदमाश और पुलिस बलों के बीच मारपीट हो गई। मामला बढ़ता देख वहां और फोर्स बुलाई गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी अपराधियों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार इलाहाबाद के एक लूटकांड समेत कई पुराने अपराधों में पकड़े गए युवकों की संलिप्तता बताई जा रही है। इस मामले की जल्द ही पुलिस खुलासा कर सकती है। पुलिस अधीक्षक डीपीएन पांडेय ने कहा कि कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कुछ घटनाओं में उनकी संलिप्तता हो सकती है। पुलिस की तफ्तीश चल रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।