{"_id":"57815c124f1c1bb65b7f9f26","slug":"police-pressure-is-working-benches","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता पक्ष के दबाव में कार्य कर रही है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता पक्ष के दबाव में कार्य कर रही है पुलिस
bhadohi hindi news
Updated Sun, 10 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौरी थाने पर धरना दिया। इसमें प्रदेश सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया गया। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, अपराधी बेलगाम हो गए हैं, सत्ता पक्ष के इशारे पर पुलिस अन्याय की हद करने में पीछे नहीं है। इस दौरान चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी पुलिस के रवैए में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी और तेज आंदोलन करेगी।
जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने लठिया मामले को लेकर पुलिस पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया। कहा कि न्याय मिलने तक भाजपा पीड़ित परिवार के साथ रहेगी। घंटे भर तक चले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, नेता डॉ. आरके पटेल, शैलेंद्र दुबे टुन्ना आदि ने संबोधित किया। सभी ने प्रदेश सरकार को निशाने पर रखा। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सपा सरकार में सिर्फ वोट बैंक की राजनीति होती है।
इस मौके पर राकेश दूबे, कन्हैयालाल मिश्र, ओम प्रकाश, दिनेश पांडेय, संतोष तिवारी, प्रदीप सिंह, सुनील मिश्र, संजय मिश्र, सर्वेस पाल, सिकंदर पटेल, सुरेश सिंह, अमरदीप सिंह, श्यिाम बिहारी, राकेश मिश्र, अवनीश दुबे, संतोष तिवारी, ऋचा सिंह, सपना दुबे, अनिल कुमार मिश्र आदि रहे।