फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police involved in recruiting candidates blockade imposed

पुलिस भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों ने लगाया चक्काजाम

Mon, 23 Mar 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Mon, 23 Mar 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police involved in recruiting candidates blockade imposed
आरोप लगाया कि मेरिट में जिनके कम नंबर थे, उनको बुलावा पत्र भेजा गया है जबकि जिनके नंबर अधिक हैं उनको नहीं शामिल किया गया है।
विज्ञापन

केएनपीजी के छात्रसंघ महामंत्री कमलेश यादव के नेतृत्व में दर्जनों अभ्यर्थी रविवार को दोपहर 12 बजे हास्टल चौराहे पर नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया।

इससे भदोही और ज्ञानपुर से जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। आरोप लगाया कि मेरिट लिस्ट में सामान्य, ओबीसी और अनसुचित वर्ग के होनहार अभ्यर्थियों का बाहर कर दिया गया जबकि कई ऐसे अभ्यर्थी हैं जिनके नंबर काफी कम है उनको बुलावा पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझाकर चक्काजाम समाप्त कराया। चक्काजाम करने वालों में समरजीत यादव, शिवपूजन , मिथिलेश बिंद, पंकज सिंह, राहुल यादव, अजय यादव, प्रदीप यादव, विनोद, रमेश, रामचंद्र, अमित, सोनू, राकेश पाल, शिवलाल, पंकज, दिनेश, विवेक, पहलवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed