फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police closed meat, fish shops

पुलिस ने बंद कराई मांस, मछली की दुकानें

Mon, 16 Mar 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police closed meat, fish shops
भदोही। कोरोना के भय का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कालीन उद्योग पर अपना असर डालने के बाद यह दूसरे व्यवसायों की ओर बढ़ने लगा है। सोमवार को भदोही नगर के मांस-मछली की दुकानों को भी अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश दिया गया है। वहीं दूसरी ओर डीएम ने दुकानें पूरी तरह से बंद करने के फरंाम से इनकार किया है। नगर के मछरहट्टा गली में सोमवार को मटन, मछली और चिकेन की दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

आम तौर पर अजिमुल्लाह चौराहे से लगे मछरहट्टा गली हमेशा जाम रहती है। इसका मुख्य कारण वहां मटन, मछली की दुकानें होती हैं। दोनों ओर सड़क की पटरियों पर दुकानों के साथ आते जाते दुपहिया वाहन और खरीदारों से पटा रहने वाली यह गली सोमवार को खाली-खाली सी रहीं। दुकानदारों ने बताया कि पुलिस वाले आए थे और दुकानें बंद रखने का निर्देश देकर गए हैं। मछरहट्टा गली दोपहर बाद से सजने लगती है। शाम तक भीड़ इतनी हो जाती है थी कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। सोमवार की शाम भीड़ नदारद रही। आवागमन भी सामान्य रहा।
विज्ञापन

इस बाबत जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानों को पूरी तरह से बंद कराने को नहीं कहा गया है, लेकिन इतना जरूर है कि लोग गंदगी न करें। साफ सफाई से मांस मछली बेचें। उधर आरोप है कि पुलिस दुकानों पर जा कर दुकानों को बंद करा रही थी। लोगों को कहना है कि अगर दुकानें बंद हो जाएंगी तो रोज खाने कमाने वाले कहां जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशों में अपनों की पल पल की खबर ले रहें लोग
भदोही। चीन से निकला कोरोना वाइरस पूरी दुनियां फैल चुका है। इसके आगे जर्मनी, अमरीका, जापान जैसे देश भी नतमस्तक हो गए हैं। इसका भय भारत में पहुंच कर कालीन उद्योग पर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। इस क्रम में भदोही के आधा दर्जन परिवार ऐसे हैं जिनके सगे संबंधी विदेशों में रहते हैं। हर कोई अपनों को लेकर परेशान हैं। लोगों दिन में कई कई बार अपनों से बात कर रहे हैं।
नगर के कालीन निर्यातक हाजी अब्दुल बारी का बेटा उच्च शिक्षा के लिए डेनमार्क गया था। लगभग डेढ़ दशक बाद उनके बेटे अब्दुल कलाम ने वहीं की नागरिकता ले ली है। उन्होंने बताया कि डेनमार्क में भी कोरोना का खौफ काफी बढ़ गया है। वहां की सरकार ने लोगों को घरों से न निकलने की हिदायत देने के साथ पार्टी अथवा घर पर भीड़ भाड़ न करने की सलाह दी है। बताया कि बेटे से लगातार बात हो रही है। सभी लोग ठीक हैं।

नगर के कुशियरां निवासी वाईके श्रीवास्तव के बेटे डॉ. गौरव श्रीवास्तव पढ़ाई के लिए मेक्सिको गए थे। पढ़ लिख कर कनाडा में जॉब करने लगे। वर्तमान में वाशिंगटन में कार्यरत हैं। बताया कि शनिवार और रविवार को बात करने का अवसर मिलता है। कल बात हुई थी। पूरा परिवार सुरक्षित है। अमेरिकी सरकार ने सभी को घरों में ही रहने का निर्देश दिया है। नौकरीशुदा वालों को भी घर पर ही रह कर काम करने की हिदायत की गई है। इसी प्रकार से भदोही के लोग लांस एंजलिस में भी हैं। हलांकि सभी लोगों के सुरक्षित होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed