फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police caught liquor smugglers roaming around with fake numbers on luxury vehicles liquor worth three lakhs

Bhadohi News : लग्जरी वाहनों पर फर्जी नंबर लगाकर घूम रहे से शराब तस्कर, पुलिस ने पकड़ा, तीन लाख की शराब बरामद

Sat, 01 Mar 2025 06:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 01 Mar 2025 06:30 PM IST
सार

पुलिस को बड़ी कामयाबी तब हाथ लगी जब तस्करी के लिए ले जाई जा रही अवैध शराब पकड़ी गई। पांच अन्तर्राज्यीय तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़े।  जानकारी के अनुसार पकड़ी गई शराब लग्जरी कारों में रखकर बिहार ले जा रहे थे। मुखबीर की सूचना के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और इन्हें पकड़ लिया।

विज्ञापन
Police caught liquor smugglers roaming around with fake numbers on luxury vehicles liquor worth three lakhs
अवैध शराब के साथ पकड़े गए तस्कर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोपीगंज जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की रात में चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस और स्वाट ने पांच अंर्तराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। दो लग्जरी कार में 295 बोतल हरियाणा और चंडीगढ़ निर्मित अवैध शराब बरामद किया। जिसे तस्कर बिहार बेचने के लिए ले जा रहे थे।

विज्ञापन


जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख है। लग्जरी कार एवं अवैध शरा की कीमत 24 लाख बताई गई। पुलिस ने चार फर्जी वाहन नंबर प्लेट बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तस्करों को जेल भेज दिया। अपर पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात में गोपीगंज पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम राष्ट्रीय राजमार्ग पर झिरिया पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान अवैध शराब तस्करी में लिप्त गिरोह के सरगना के साथ अन्य को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष मलिक, रवि निवासी डवोदा बहादुरगढ़ झज्जर हरियाणा, हिमांशु निवासी बहादुरगंज लाइन बाजार झज्जर हरियाणा, मोहित निवासी कुतुबगढ़ बवाना नॉर्थ वेस्ट नई दिल्ली और राहुल निवासी बहादुरगंज कुबेर एनक्लेव थाना सेक्टर-2 झज्जर हरियाणा को गिरफ्तार किया।

उनके पास दो लग्जरी चार पहिया वाहनों अर्टिका और बैलेनो कार में 295 बोतल, 37 हाफ और 32 पौवा की हरियाणा और चंडीगढ़ निर्मित शराब बरामद किया। जिसकी कीमत तीन लाख आंकी गई। तस्करों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के साथ जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया।

पूछताछ में तस्करों ने बताया कि सस्ते दाम पर हरियाणा और चंडीगढ़ से शराब खरीदकर बिहार राज्य में खपाने की योजना थी, लेकिन पकड़ लिए गए। वाहनों पर आवश्यकतानुसार अलग-अलग प्रांतों के फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पुलिस को चकमा देते थे।




बताया कि हम लोगों का अपने आर्थिक, भौतिक लाभ संग ज्यादा पैसा कमाने के लिए शराब बेचते हैं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने टीम को 10 हजार पुरस्कार देने की घोषणा किया। गिरफ्तारी टीम में श्याम बिहारी, दिनेश कुमार, गुरफान अहमद, राम विलास यादव, मिथिलेश सिंह, श्याम बहादुर यादव, धीरेंद्र आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed