फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police await the ministerial statement

पुलिस को दफ्तरी के बयान का इंतजार

Wed, 03 Feb 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Wed, 03 Feb 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Police await the ministerial statement
 मंगलवार को चौकी इंचार्ज असनाव बीएचयू में भर्ती दफ्तरी पतिराज से मिलने गए, हालांकि पीड़ित बोलने में असमर्थ रहा। दफ्तरी के बयान का पुलिस इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस मोबाइल के लोकेशन के माध्यम से अपराधियों की तलाश कर रही है।
मालूम हो कि सोमवार को वीएनजीआईसी के दफ्तरी पतिराज पाल पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया था।

मरणासन्न हालत में उनका बीएचयू में उपचार चल रहा है। सोमवार की देर रात अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।

मंगलवार को चौकी इंचार्ज असनाव प्रभुनाथ वर्मा घायल पतिराज पाल का बयान लेने के लिए बीएचयू गए। हालांकि हालत चिंताजनक होने के कारण बात नहीं हो पाई।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान के बाद छानबीन में तेजी आएगी। मंगलवार को सुबह एसडीएम विपिन कुमार और कोतवाली प्रभारी पीके त्रिपाठी  वीएनजीआईसी पहुंचे।
विज्ञापन


विद्यालय की चहारदीवारी की गहनता से छानबीन की। सोमवार की शाम अंधेरा होने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने उक्त कमरे को सील कर दिया है। कोतवाली प्रभारी पीके त्रिपाठी ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के बयान पर नजर रखी जा रही है। मोबाइल के लोकेशन के माध्यम से भी बदमाशों को पकडने का प्रयास चल रहा है। विद्यालय के कुछ कर्मचारियों से भी प्रकरण में पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed