फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police and paramilitary soldiers conducted flag march

Bhadohi News: पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों ने किया फ्लैग मार्च

Sun, 03 Mar 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Police and paramilitary soldiers conducted flag march
भदोही। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुका है। शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक अजय चौहान ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर आमजन में सुरक्षा का एहसास कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रिजेश सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ जवानों के साथ भदोही तहसील से पैदल गश्त किया। मेन रोड हनुमान बाग से होते हुए लिप्पन तिराहा, कोटबाड़ा, एमए समद कालेज, मलिकाना, पचभैया, गौरियाना, जमुंद, अंबर नीम, कटरा बाजार आदि होते हुए अजीमुल्लाह चौराहे पहुंचे। चौराहे पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों का सीओ ने स्वागत किया। सीओ ने कहा कि आम न में सुरक्षा की भावना बनी रहे, यही हमारा उद्देश्य है। कहा कि अफवाह फैलाने वालों से आम जन सतर्क रहें और हमें भी समय समय पर इसकी सूचना देते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed