फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Poisoned people flew stunned, jewelery, cash to women, children

जहरखुरानों ने महिलाओं, बच्चों को किया अचेत, आभूषण, नकदी उड़ाई

Sat, 08 May 2021 04:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
Poisoned people flew stunned, jewelery, cash to women, children
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के मिर्जापुर रोड पर एक शादी लॉन में जहरखुरानों ने शुक्रवार की रात सात महिलाओं समेत दो बच्चों को नशीली चाय पिलाकर अचेत कर दिया। इसके बाद अचेतावस्था का लाभ उठाकर जहरखुरानों ने तीन सोने की चैन समेत पांच लाख के कीमती सामान लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन

विदाई के समय घटना की जानकारी होने पर अचेत पड़ी कृष्णा देवी (75), शिवराजी देवी (80), उपासना देवी (27), नीलम देवी (45), सुषमा देवी (52) निवासी नागमलपुर, सरिता देवी (30), सरोजा देवी (22), ओम (10) और एक पांच वर्षीय बालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तिवारीपुर-बैदा धीरपुर निवासी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि भतीजी की शादी सात मई को लॉन से हो रही थी। उसी समय जहरखुरान गिरोह में शामिल लोगों ने योजना बनाकर नशीली चाय पिलाई। सुबह जब भतीजी की विदाई कर परिजनों को जगाया जा रहा था जो नहीं उठ सके। शंका होने पर पानी का छींटा भी शरीर पर डाला लेकिन महिलाओं समेत दो बच्चे टस से मस नहीं हुए। शोरगुल मचाने पर अचेत होने की बात सामने आने पर सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। शिकायत पर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में लगी रही।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने कहा कि तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है लेकिन जहरखुरान गिरोह का पता न लगने के कारण किसी की गिरफ्तारी हो सकी है न मुकदमा दर्ज हो सका। इस संबंध में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि विभाग उन्हीं लान का पंजीकरण करता है जिसके पास स्वयं का कैटर्स व्यवस्था रहती है और अभी तक एक ज्ञानपुर तो दूसरा भदोही नगर में कार्यरत लॉन का पंजीकरण हुआ है। अवैध से ढंग से चलने वाले लान पर उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए शीघ्र ही अभियान चलाने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed