{"_id":"61eda668dbd3dc3ca626dd44","slug":"pledge-not-to-take-dowry-on-netaji-s-birth-anniversary-bhadohi-news-vns635140740","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी की जयंती पर दहेज न लेने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी की जयंती पर दहेज न लेने का संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के मौके पर राजनीतिक, शैक्षिक और सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जगह-जगह हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर नेताजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
कांग्रेस की ओर से गिरधरपुर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित जयंती कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजन दुबे, सुरेशचंद्र मिश्रा, राजेश्वर दूबे, हरिश्चंद्र दूबे, शशि पांडेय, अनुराग श्रीवास्तव, पिंटू पांडेय, चंदन तिवारी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इसी क्रम में अभोली के बीरमपुर खेल मैदान पर वीर एकलव्य एजूकेशन संस्था ने पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर होनहारों को सम्मानित किया। इस दौरान लोगों ने संकल्प लिया कि दहेज नहीं लेंगे, नशा से मुक्त रहेंगे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद, महेंद्र कुमार बिंद, डॉ.जेएस बिंद, डॉ.अखिलेश कुमार बिंद, डॉ.कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, सीतामढ़ी के मवैयाथानसिंह गांव में युवा शक्ति संगठन ने नेताजी की जयंती मनाकर उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर पवन तिवारी, नीलेश दुबे, विकास तिवारी, अनुराग सिंह, विशाल पाठक, जमील हाशमी उपस्थित रहे। इसी क्रम में सुरियावां के अभिया स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस कॉलेज में जयंती मनाकर राजेश मौर्य, दूधनाथ, हीरालाल, सूर्यभान सिंह, प्रियंका शुक्ला, रंजना दुबे, अन्नू मौर्या, अन्नू सिंह, इंद्रजीत मौर्य, चंद्रदीप शुक्ल, शेरबहादुर गौतम समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित किया। एनजीओ प्रकोष्ठ भदोही ने गोपीगंज नगर में नेताजी की जयंती मनाई। इस मौके पर अनिल त्रिपाठी, डॉ.रामकृष्ण मिश्रा, राजेश पांडेय, रामजी पाल, टिंकू मिश्रा, सुरेश पासवान, राजीव तिवारी आदि रहे।