फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Players will get a mini indoor stadium in 2027

Bhadohi News: 2027 में खिलाड़ियों को मिलेगा मिनी इनडोर स्टेडियम

Sat, 11 Jul 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Players will get a mini indoor stadium in 2027
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा मिनी इनडोर स्टेडियम अप्रैल 2027 तक पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन

जिसका लाभ जीआईसी के छात्र-छात्राओं संग अन्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी मिलेगा। बीते अप्रैल में इसका शिलान्यास किया गया था। कार्यदायी संस्था ने भवन का निर्माण करीब-करीब पूर्ण कर लिया है। शेष अन्य कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। राजकीय विद्यालयों को सुविधा संपन्न बनाने के लिए शासन की ओर से कई योजनाएं और कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। विद्यालयों में भवन निर्माण से लेकर मल्टी परपज हॉल, शौचालय, पेयजल, पुस्तकालय आदि की व्यवस्था भी की जा रही है। वहीं पीएमश्री के तहत विद्यालयों का चयन ढांचागत सुधार का प्रयास किया जा रहा है। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण और खेल के लिए इनडोर मिनी स्टेडियम की सौगात साल की शुरुआत में मिली। शासन की ओर से इसके लिए चार करोड़ 92 लाख रुपये की स्वीकृति मिली।
अप्रैल 2026 में ज्ञानपुर के विधायक विपुल दूबे ने इसका शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed