फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Plantation necessary for environmental protection

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी

Sun, 05 Jul 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Plantation necessary for environmental protection
औराई तहसील में पौधरोपण करतीं मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले में वन महोत्सव कार्यक्रम रविवार को युद्ध स्तर पर मनाया गया। जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक अफसरों ने जगह-जगह पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कहा कि भावी पीढ़ी को बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी है। स्कूली छात्रों, युवाओं ने भी कई स्थानों पर पौधरोपण किया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह औराई तहसील में मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला पहुंची। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना सभी का सामाजिक एवं नैतिक कर्तव्य है। पौधे लगाकर उसे भूलना ठीक नहीं है। उसकी समय-समय पर निगरानी की जाए। डीएम ने सभी विभाग के अफसरों से कहा कि जहां भी पौधरोपण हो रहा है उसकी सुरक्षा की जाए। अफसरों ने आम, नीम, नीबू, शीशम, महुआ, जामून, पीपल, पाकड़, बरगद आदि पौधे लगाए। एसपी ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहने से जीव जंतु, पशु पक्षी और मानव जीवित रहेगा। वृक्ष के बिना धरती पर जीवन की परिकल्पना संभव नही है।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी आलोक सक्सेना ने दावा किया कि एक दिन में 10.35 लाख पौधे लगाए गए। नगर पालिका गोपीगंज के अध्यक्ष प्रह्लाद दास गुप्ता ने बड़े शिव मंदिर पर विभिन्न प्रजाति के 350 पौधे लगाए। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में 1160 पौधे लगाए गए। इस मौके पर मंगला प्रशाद, आशीष कुमार, अरविंद तिवारी, रवि पांडेय, विष्णु पांडेय, संतोष तिवारी, अचल श्रीवास्तव आदि रहे। सेवासदन इंटर कॉलेज मोढ़ में प्रधानाचार्य अखिलेश यादव ने पौधे रोपे। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई में प्राचार्य डॉ. वृजकिशोर त्रिपाठी की मौजूदगी में स्वयंसेवी छात्राओं ने 50 फलदार पौधे लगाए। इस मौके पर डॉ. अनुज कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने डीघ ब्लॉक के सोनपुर तलवा में 250 फलदार पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि वृक्ष के बिना मानव जीवन की कल्पना मुश्किल है। ओजोन परत का क्षरण होने से तमाम चर्मरोग फैल रहा है। पौधे लगाने के साथ ही उसको संरक्षित करना जरूरी है। इस मौके पर राजितराम यादव आदि रहे। ज्ञानपुर के थानीपुर में सांसद रमेश बिंद, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने बड़वापुर और खमरिया नगर में भाजपा जिला मंत्री संदीप कुमार मौर्य ने पौधरोपण किया। इस मौके पर रेंजर रिचेश मिश्रा, वरुण शुक्ल, अमरेश गिरी, अनुज मौर्य, राकेश मौर्य, रामराज मौर्य, धीरेंद्र कुमार आदि रहे। ज्ञानपुर के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुड़की में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, शिक्षक मनोज उपाध्याय जबकि अभोली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रामचंद्रपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी उमेश कुमार और प्रधान अरविंद सरोज ने पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed