फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pinddan ancestral people descended on the ghats

पितरों के पिंडदान के लिए घाटों पर उमड़े लोग

Tue, 13 Oct 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Tue, 13 Oct 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
Pinddan ancestral people descended on the ghats
 रामपुर गंगा घाट पर बड़ी संख्या में  लोगों ने पिंडदान कर  पितरों को विदाई दी। भीड़ के चलते ज्ञानपुर-गोपीगंज  मार्ग पर जाम की  स्थिति रही। रामपुर गंगा घाट पर साफ-सफाई न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को भोर में पांच बजे से ही पितरों को पिंडदान देने के लिए लोग जिले के रामपुर, बेरासपुर, बिहरोजपुर, सीतामढ़ी गंगा घाट पर पहुंचने लगे। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया लोगों की संख्या बढ़ती गई। रामपुर गंगा घाट पर स्थिति यह हो गई कि तिल डालने की जगह नहीं बची। गोपीगंज से रामपुर घाट जाने वाला मार्ग भीड़ के दबाव से थम गया। साइकल, बाइक सवार धीरे-धीरे चलते हुए आगे बढ़े। घाटों पर लोगों ने आटो, खोवा का पिंड बनाने के बाद तिल, अगरबत्ती, कुश, मधु समेत अन्य विधि पूर्वक पुरखों की पूजा कर पिंडदान किया। पिंडदान के बाद गंगा में तर्पण कर पूर्वजों को याद किया। बेरासपुर गंगा घाट पर सूब्बे महराज ने आए हुए लोगों का विधि विधान पूर्वक पिंडदान कराया। प्रशासनिक स्तर से गंगा घाटों की साफ-सफाई न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिंडदान करने आए लोग प्रशासन और नगर पालिका को कोसते रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed