फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Physical development is necessary along with educational upgradation: Bhardwaj

शैक्षिक उन्नयन के साथ शारीरिक विकास जरूरी : भारद्वाज

Sun, 02 Mar 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Physical development is necessary along with educational upgradation: Bhardwaj
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा का रंगारंग शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

अतिथियों ने आतिशबाजी, रंग बिरंगे गुब्बारों कोे हवा में छोड़कर समारोह का आगाज किया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक डॉ.अमित भरद्वाज ने कहा कि बेहतर पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी जीवन में जरूरी बताया।
पहले दिन छात्र-छात्रा वर्ग के दौड़, डिस्कस, लंबी कूद समेत अन्य खेलों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. बीएल शर्मा ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलवाई।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक ने कहा कि हम अपने जीवन की प्रत्येक अवस्था का भरपूर आनंद तभी प्राप्त कर सकते हैं जब तन और मन से स्वस्थ हों। इसके लिए जरूरी है कि जीवन अनुशासित, संयमित और सरल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निदेशक ने कहा कि विद्यार्थियों में शैक्षणिक उन्नयन के साथ शारीरिक विकास भी बहुत आवश्यक है। संचालन डॉ. ऋचा ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने सभी अतिथियों को बैज अलंकरण कर पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
चित्रकला विभाग की छात्रा तनु सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्कैच चित्र बनाकर भेंट किया।
खेलकूद की शुरुआत 800 मीटर दौड़ के साथ हुई। बालक वर्ग में प्रथम स्थान सुलेंद्र कुमार यादव और द्वितीय शंभूनाथ बिंद ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अंकी यादव, द्वितीय अनुपमा और तृतीय उजाला रहीं।
100 मीटर बालक में रविंद्र कुमार बिंद, रंगनाथ बिंद और शिवम रजक प्रथम, द्वितीय और तृीय रहे। छात्रा वर्ग में अंकिता यादव, उजाला सरोज और आयुषी विजेता रही। 1500 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सुरेंद्र यादव प्रथम हिमांशु यादव द्वितीय और आशीष कुमार यादव तृतीय रहे। छात्राओं के गोला फेंक (शाटपुट ) में शीतल यादव, सुचेता एवं सना बानो क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
लंबी कूद छात्र वर्ग में आकाश यादव, सूरज पाल और रंगनाथ बिद प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहें जबकि छात्रा वर्ग में रिंकी पाठक प्रथम,अंकी यादव द्वितीय तथा सेजल गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो छात्रा में सेजल गुप्ता, उजाला सरोज एवं प्रकृति मिश्रा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
छात्र वर्ग में क्रमश: आकाश पाल, विकास कुमार यादव और आयुष मिश्र सफल रहे। त्रिकूद छात्र वर्ग में कुशल, सूरज और विकास यादव क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर चयनित हुए ।

छात्राओं की भाला फेंक प्रतिस्पर्धा मेंं रिंकू बिंद, उजाला सरोज और सेजल गुप्ता सफल रहीं। इस मौके पर प्रो. घनश्याम मिश्र, प्रो. राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रो.सुरेंद्र कुमार यादव, प्रो.रोशन प्रसाद, प्रो.कामिनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed