फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pharmacist of CHC could not tell the name of the medicine

सीएचसी का फॉर्मासिस्ट नहीं बता सका दवा का नाम

Mon, 09 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pharmacist of CHC could not tell the name of the medicine
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक फार्मासिस्ट को उस समय अपर निदेशक डॉ. अशोक कुमार विंध्याचल मंडल की नाराजगी का शिकार होना पड़ गया, जब वह दवा का नाम तक नहीं बता सका। अपर निदेशक ने दवा का नाम नहीं बता पाने पर फार्मासिस्ट से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने केंद्र में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, साफ-सफाई, आपरेशन कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर, स्टाक रूम, विद्युत व्यवस्था आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी और मुख्य गेट पर डग्गामार वाहन दिखने पर उन्होंने अधीक्षक डॉ.अनिल शृंगार से भी नाराजगी जताई। उन्होंने उन्होंने समुचित साफ-सफाई का भी निर्देश दिया। उन्होंने आगाह किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। शिकायतें मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। केंद्र में मातृत्व वंदना योजना के तहत लगे शिविर में 80 गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डॉ. राजवीर कौर ने बताया कि जच्चा और बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए जांच कर महिलाओं को दवाएं वितरित की गईं। शिविर अब माह की नौ और 23 तारीख को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed