फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People worshiped Kalratri in Shaktipeeth

शक्तिपीठों में लोगों ने किया कालरात्रि का पूजन

Mon, 19 Apr 2021 06:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
People worshiped Kalratri in Shaktipeeth
ज्ञानपुर। वासंतिक नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा की गईं। इस दौरान देवी मंदिरों से लेकर लोगों के घरों तक देवी मंत्रों से गांव और नगर गुंजायमान रहे। घंटा-घड़ियाल की गगनभेदी आवाज से पूरा वातावरण भी देवीमय हो उठा। कड़ी धूप के बाद भी आस्था में डूबे भक्त मां के एक झलक पाने को बेताब रहे। आदिशक्ति की तंत्रोक्ति एवं अर्गला स्तोत्र की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो चुका है।
विज्ञापन

नौ दिवसीय नवरात्र के सातवें दिन साधकों ने मां जगत जननी जगदंबा के कालरात्रि के स्वरूप में पूजन-अर्चन की। नकारात्मक, तामसी और राक्षसी प्रवृत्तियों का विनाश कर अभय प्रदान करती हैं। मां का यह रूप ज्ञान और वैराग्य प्रदान करता है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए देवी मंदिरों में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भक्त दर्शन पूजन करते रहे। अधिसंख्य देवी भक्त व्रत रहकर देवी के पूजन-अर्चन में लगे रहे। आदिशक्ति के एक झलक पाने के लिए भक्त आतुर दिखे।
विज्ञापन

नगर के घोपइला माता मंदिर पर भोर से ही आदि शक्ति के दर्शन को भक्त पहुंच रहे थे। भीड़ इकट्ठा न हो इसलिए वह दर्शन पूजन करने के बाद घर चले जा रहे थे। गोपीगंज स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर, काली देवी मंदिर, कबूतरनाथ मंदिर आदि स्थानों पर देवी भक्तों का तांता लगा रहा। महिला-पुरुष दर्शन पूजन कर देवी की स्तुति कर रहे थे। इस दौरान घंटा- घड़ियाल के साथ गगनभेदी जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान रहा। इसी तरह खमरिया, औराई, महराजगंज, बाबूसराय, जंगीगंज, ऊंज सहित अन्य स्थानों पर स्थित देवी मंदिरों में आस्थावानों की कतार लगी रही। आचार्य संदीप पांडेय ने बताया कि मां कालरात्रि राक्षसी प्रवृत्तियों का विनाश कर अभयदान देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed