फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People upset due to power cut amid sultry heat

उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग परेशान

Thu, 12 May 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
People upset due to power cut amid sultry heat
ज्ञानपुर। करीब 40 डिग्री तापमान के बीच उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। इन सबके बीच अघोषित बिजली कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र की तो आपूर्ति प्रभावित होती ही है शहर में भी बार-बार कटौती से लोग परेशान हैं। बावजूद इसके अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। जिले के छह ब्लॉकों के 20 लाख लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अलग-अलग कुल दो दर्जन विद्युत उपकेंद्र बनाए गए हैं। यहां से कहने को तो बिजली आपूर्ति ठीक से होती है, लेकिन हकीकत इससे अलग है। कोनिया क्षेत्र के सुरेश कुमार, मुकेश, राहुल पांडेय, अतुल मिश्रा ने कहा कि बिजली कुल मिलाकर 12-13 घंटे तो मिलती है, लेकिन इतनी बार कटती है कि लोग परेशान रहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय तो किसी तरह से बाहर लोग सो लेते हैं, लेकिन दिन में बिजली न रहने पर सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों को होती है। वहीं हाल शहर का भी है। शहर में हर एक घंटे या डेढ़ घंटे पर बिजली कटौती की जाती है। जब लोग उपकेंद्रों में फोन करते हैं तो 10 मिनट में बहाल होने का दावा किया जाता है। आलम यह है कि बिजली विभाग के कर्मी खुद कटौती का दंश झेलते हैं, लेकिन सुधार होने का नाम नहीं ले रहा। वहिदानगर : सेमराध विद्युत उपकेंद्र के उपभोक्ता ने संविदा लाइनमैन पर वैध कनेक्शन काटने का आरोप लगाया है। उपभोक्ता जोगेश पाल ने बताया कि वह प्रकाश व्यवस्था और पंखा चलाने का कनेक्शन लिया है। एक सप्ताह पूर्व जांच टीम ने आकर कहा कि 15000 रुपये बकाया है। पूरा बकाया भी जमा कर दिया लेकिन जाते समय संविदा लाइनमैन ने पुरानी रंजिश के कारण वैध कनेक्शन काट दिया जिससे न प्रकाश मिल पा रहा है न गर्मी में पंखे चल रहे हैं। शिकायत करने पर लाइनमैन की ओर से सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। अधिशासी अभियंता सदर अमर सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराकर संविदा लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed