फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People shivered due to cold, effect of fog was also visible, visibility remained at 15 meters.

Bhadohi News: ठंड से ठिठुरे लोग, कोहरे का भी दिखा असर, 15 मीटर रही दृश्यता

Mon, 06 Jan 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
People shivered due to cold, effect of fog was also visible, visibility remained at 15 meters.

विज्ञापन
ज्ञानपुर। नए साल पर शुरू हुई सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में ठंड से दिन-रात ठिठुरन बनी हुई है। रविवार की देर सुबह तक घना कोहरा दिखाई दिया। कोहरे के चलते सिक्सलेन समेत अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। रविवार को इस साल रात का पारा सबसे कम 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर लोगों को भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए।
कालीन नगरी में रोजाना मौसम का मिजाज बदल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते पारा लगातार गिर रहा है। इससे लोगों को हाड़कंपाऊ ठंड सता रही है। कड़ाके की ठंड से घर से बाहर लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। रविवार की सुबह लोगों की नींद खुली तो घने कोहरे का चादर दिखा।
विज्ञापन

कोहरा से दृश्यता काफी कम रही। दिन भर बाजार और सड़कों पर भी बहुत कम लोग दिखे। दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। गलन में वृद्धि होने के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। रात के तापमान में करीब 2.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई। नगरीय इलाकों में तो अलाव जल रहे हैं, लेकिन ग्रामीण बाजारों में लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि दिन का तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में दो से तीन डिग्री रात के तापमान में कमी आने का अनुमान जताया। हालांकि यह मौसम खेती किसानी के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed