फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People returning disappointed due to lack of postal assistants

Bhadohi News: डाक सहायकों की कमी से मायूस लौट रहे लोग

Wed, 15 May 2024 03:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
People returning disappointed due to lack of postal assistants
गोपीगंज। गोपीगंज उप डाकघर की व्यवस्था बेपटरी हो गई है। कभी सर्वर की समस्या के चलते कामकाज बंद रहता है तो कभी डाक सहायकों की कमी के चलते।
विज्ञापन

गोपीगंज जिले का प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है। व्यापारियों को अक्सर दूसरे शहरों में आना-जाना पड़ता है। वे डाकघर से ही रेल टिकट लेते हैं। बैकिंग कार्यों के लिए तमाम लोग डाकघर में पहुंचते हैं। डाक सहायकों की कमी के चलते कई बार काउंटर बंद रहते हैं या धीमी गति से काम होता है। सर्वर बंद रहने पर भी परेशानी होती है। एक पखवाड़े से उप डाकघर का कामकाज प्रभावित है। दो डाक सहायक किसी तरह जमा निकासी व रजिस्ट्री का काम कर रहे हैं। चार डाक सहायक की यहां जरूरी है। लम्बे समय बाद तीन डाक सहायकों की तैनाती की गई थी। तब कुछ दिनों तक कामकाज सुचारु रूप से चलता रहा। उनमें से एक डाक सहायक का तबादला कर दिया गया है। इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस बीच डाकपाल हर्षित कुमार का भी स्थानांतरण परसीपुर कर दिया गया। इसके बाद से व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। मात्र दो डाक सहायक के सहारे किसी तरह काम चल रहा है। डाक पाल की नियुक्ति न होने से आधार कार्ड बनाने का काम जहां बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed