फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People of Chauri Bazaar are struggling with drinking water shortage

पेयजल किल्लत से जूझ रहे चौरी बाजार के लोग

Sun, 26 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
People of Chauri Bazaar are struggling with drinking water shortage
चौरी। बाजार में इन दिनों बड़ी आबादी पेयजल समस्या से जूझ रही है। पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन छह-सात स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे पानी सड़कों पर बह जाता है। कई बार व्यापारियों ने विभाग से पाइपलाइन दुरुस्त कराने की गुहार लगाई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इससे ऑपरेटर ने नलकूप बंद कर दिया। तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है और लोग पानी के लिए परेशान हैं। चेतावनी दी कि जल्द ही समस्या का समाधान न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विभागीय उदासीनता के कारण तीन दिनों से बाजार के लोग पानी के लिए परेशान हैं। आधा दर्जन स्थानों पर फ़टी पाइप को ठीक नहीं किया गया। नलकूप बंद पड़ा है। उद्योग व्यापार मंडल ने जल्द पानी सप्लाई न होने पर प्रदर्शन की बात कही है। चौरी पेयजल योजना के तहत चकभुईधर में राजकीय नलकूप का निर्माण कराया गया है। नलकूप से ही चकभुईधर सहित आधे बाजार में पानी की सप्लाई होती है। बाजार सहित आधा दर्जन स्थानों पर आपूर्ति का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे सारा पानी सड़कों पर बह जाता है और लोगों के घरों तक पहुंचने वाला पानी दूषित हो जाता है। नलकूप ऑपरेटर गुलाब सिंह और राजन ने इस समस्या के बाबत विभाग के आला अफसरों को सूचित किया, लेकिन कुछ हल न निकलने पर नलकूप को बंद कर दिया गया। पानी की सप्लाई न होने से भीषण गर्मी में लोग तीन दिन से परेशान हैं। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने इस मामले में जल निगम के अधिशासी अभियंता से बात कर पानी सप्लाई को जल्द चालू करने की मांग ची। कहा कि पानी सप्लाई शीघ्र चालू न हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed