{"_id":"5e4d80c68ebc3ef2bd3079c6","slug":"people-kept-drinking-all-day-long-in-bhadohi-bhadohi-news-vns511723588","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम में उलझी रहीं कालीन नगरी की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम में उलझी रहीं कालीन नगरी की सड़कें
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर स्टेट हाईवे तक पर जाम का झाम दिन-रात यात्रियों की फजीहत बढ़ा रहा है। बुधवार को जिले की विभिन्न सड़कों पर रुक-रुक कर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। खास बात यह कि इस दौरान पुलिस का कहीं अता-पता नहीं था। इससे लोग झेल गए।
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सिक्सलेन निर्माण के दौरान जगह-जगह हो रहे अंडरपास और ओवरब्रिज निर्माण कार्य में जनसहूलियतों की उपेक्षा यातायात को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को गोपीगंज, माधोसिंह, घोसिया से लगायत महाराजगंज और बाबूसराय तक जाम की स्थिति पूरे दिन बनी रही। जाम में उलझ कर वाहन मानो खिसक-खिसक कर चल रहे हों। दिन के 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक हालात विकट रहे। इसके बाद शाम को फिर जाम ने बाजार इलाके में हाईवे पर यातायात का पहिया रोक दिया। ज्ञानपुर नगर में भदोही और मुख्यालय मार्ग पर जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाए रखी। सड़कों पर अतिक्रमण और आड़े-तिरछे वाहनों की पार्किंग से मुख्य मार्ग पर वाहनों की कतार लगी रही। इससे वाहन चालक और यात्री दो सौ से पांच सौ मीटर दूरी तय करने में भी हांफते नजर आए। सबसे बड़ी समस्या भदोही नगर में जौनपुर बाईपास मार्ग पर देखने को मिली। इंदिरा मिल ओवरब्रिज के आसपास घुटने तक गड्ढे में तब्दील सड़क पर ओवरलोड ट्रकों के रेले से जाम लग गया। घंटों तक लोग वाहनों की पों-पों और धूल के गुबार के बीच खीझते नजर आए। यही हालत कपसेठी रोड पर भी जहां-तहां देखने को मिली। शाम को यातायात का दबाव बढ़ा तो जाम की हालत और विकट हो गई। लोगों की परेशानी तब और बढ़ गई, जब जाम में उलझे यातायात को छुटकारा दिलाने के लिए एक भी पुलिसकर्मी वहां नहीं दिखा।