{"_id":"682f1417a16b944c070949ab","slug":"people-expressed-their-displeasure-over-the-closed-jan-aushadhi-kendra-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बंद जनऔषधि केन्द्र को लेकर लोगों ने जताई नाराजगी, प्रदर्शन कर बताया उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बंद जनऔषधि केन्द्र को लेकर लोगों ने जताई नाराजगी, प्रदर्शन कर बताया उपयोग
Thu, 22 May 2025 05:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 22 May 2025 05:57 PM IST
सार
जनऔषधि केंद्र की सेवा को लेकर व्यापार मंडल ने आवाज उठाई और आम जनता को साथ जोड़कर इसके संचालन की मांग की। बता दें कि अस्पताल पहुंची महिलाओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
जनऔषधि केंद्र खोलने की मांग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपीगंज मे बंद चल रहे प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को लेकर बृहस्पतिवार को लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। अस्पताल पहुंची महिलाओं ने व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कहा कि जन औषधि केंद्र न खुलने से मरीजों को बाहर से महंगे दाम पर दवा लेना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सस्ते दाम पर दवा उपलब्ध कराने के लिए खोला गया जन औषधि केंद्र लगभग दो माह से बंद चल रहा है। श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि भारतीय जन औषधि का लाभ आम जन को न मिल पाना व केंद्र का ताला न खुलना बड़ी लापरवाही हैं। आसपास के मेडिकल स्टोर पर लोगों को दवाइयां महंगे दामों में लेना पड़ रही है।
विज्ञापन
जिससे उनका आर्थिक शोषण हो रहा है। मांग किया कि इसे जितनी जल्दी हो सके। उतनी जल्दी खोला जाए। अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय ने बताया कि एक अप्रैल से भारतीय जन औषधि केंद्र का नया ठेका हुआ है। इसको लेकर उच्चाधिकारियों को बताया गया है। जल्द ही इसे खोलवाया जाएगा। मौके पर जरीना बानो, शकुंतला, आरती, मधु, सुनीता, इंदु देवी, सरला बिंद, चांदनी बेगम, कंचन यादव, रेखा यादव, शीला देवी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन