फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People are upset due to power cut in the midst of scorching heat due to internal thawing disorder in raw mango fruit.

कच्चे आम के फल में लग रहा आंतरिक विगलन विकार रोग

Thu, 12 May 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
People are upset due to power cut in the midst of scorching heat due to internal thawing disorder in raw mango fruit.
रोग लगने से खराब हो रहा आम का फल। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। इन दिनों आम के फसल में रोग लगना शुरू हो गया है। जिससे किसान काफी चिंतित हैं, जैसे ही आम के आकार बड़े होने लगते हैं तो फल में रोग पकड़ना शुरू हो जाता है। समय से किसान अगर दवा का छिड़काव नहीं करेंगे तो फल असुरक्षित हो जा जाएगा। आम के फलों में आंतरिक विगलन विकार नाम का रोग लग रहा है। यह रोग बोरान की कमी के कारण होता है, इस रोग से बचाव के लिए सोलुखेर या फोलीबेर दो ग्राम पानी के साथ प्रति लीटर छिड़काव करने से रोग पर नियंत्रण मिल सकता है। इस रोग से फल के निचले हिस्सा में सड़न पैदा होने लगती है, साथ ही कीड़े पड़ने लगता है। फल बीचों बीच फटने लगता है। कुछ दिनों बाद फल अपने आप ही डाली से गिर जाती है। उद्यान अधिकारी सुनील तिवारी बताते हैं कि तापमान बढ़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में किसानों को सलाह दी जाती है कि सिंचाई की व्यवस्था करें, ताकि बागों में नमी बनी रहे। जिससे फलों का विकास उत्तम हो सके। साथ ही सफेद, चमकीले एवं मिट्टी के अंदर रहने वाले कीट हैं, जो जड़ों तक पहुंचता है। जिससे पेड़ में दीमक लगने की समस्याएं आने लगती हैं। वृक्ष के चौतरफा खोदाई कर पानी का दिछ़काव करें। तने के ऊपर पांच फीसदी मेलाथियान का छिड़काव करें। जिससे दीमक से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed