फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   PCS Pre Exam: Candidates will be identified by AI

पीसीएस प्री परीक्षा : अभ्यर्थियों की एआई से होगी पहचान

Sun, 22 Dec 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
PCS Pre Exam: Candidates will be identified by AI
ज्ञानपुर। राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस प्रारंभिक) परीक्षा की तैयारी शनिवार शाम तक पूर्ण कर ली गई। रविवार को दो पालियों में नौ केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें 4032 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की एआई से पहचान की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा थंब इंप्रेशन आदि तरीके से भी जांच होगी। शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए नौ स्टेटिक, नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 336 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस प्री की परीक्षा के लिए जिले में नौ केंद्र बनाए गए हैं। इसमें ज्ञानपुर, भदोही में चार-चार जबकि औराई तहसील में एक केंद्र बना है। परीक्षा को सकुशल तरीके से कराने के लिए हर केंद्र पर एक सेक्टर, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा एक-एक सह केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परीक्षा में 4032 परीक्षार्थियों का आवंटन किया है। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दूसरी दोपहर में 2.30 से 4.30 बजे तक दो पालियों में होगी।

इसके साथ प्रत्येक 24 परीक्षार्थी पर दो-दो की दर से करीब 336 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। कक्ष निरीक्षक के रूप में राजकीय शिक्षकों को ही लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा की तर्ज पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में भी परीक्षार्थियों की केंद्र में जाने से पहले एआई और बायोमैट्रिक जांच की जाएगी। हर केंद्र पर 15 से 20 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शनिवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट ने केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्था की पड़ताल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed