फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Patriotic tunes echoed in the street, the tricolor hoisted proudly in schools

गली-गली में गूंजे देशभक्ति के तराने, स्कूलों में शान से फहरा तिरंगा

Sun, 14 Aug 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Patriotic tunes echoed in the street, the tricolor hoisted proudly in schools
कमला देवी पब्लिक स्कूल में छात्राओं की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को जिले भर के शिक्षण संस्थानों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्र-छात्राओं संग शिक्षकों ने शहीदों को याद किया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर से सटे लखनों के मनोज चाणक्य फ्रंटल स्कूल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर मुकेश शुक्ला, मनोज शुक्ला आदि रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर में ग्राम प्रधान मुकेश सरोज और नोडल संकुल प्रतीक मालवीय के नेतृत्व में रैली निकली। ज्ञानपुर के उमा गैस एजेंसी से एजेंसी संचालकों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। इस मौके पर अरुण मिश्रा आदि रहे। कमला देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतामढ़ी के छात्र-छात्राओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाल लोगों में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाई। सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा... गीत के सुमधुर गायन, हाथों में शान से लहराता तिरंगा और कदम से कदम मिला कर रंग-बिरंगे परिधानों में सजे संवरे स्कूली बच्चों में गजब का उत्साह दिखा। स्कूल की प्रबंधक रागिनी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुनील कुमार दुबे, विकास दुबे, सुरेंद्र सिंह, बृजेश मिश्रा आदि रहे। चौरी के परषोत्तमपुर के आरएनएस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राअेें और शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर निदेशक पंकज कुमार सिंह, नीरज सिंह, संतोष यादव, सुजीत राय, शैलेश दूबे आदि रहे। सुरियावां के पीस कॉटेज स्कूल में छोटे बच्चों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाते हुए बच्चे काफी उत्साहित दिखे। इस मौके पर माया पांडेय, नीरज दूबे, बीएसए दूबे, नितेश उपाध्याय आदि रहे। गोपीगंज नगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिनव पांडेय की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभातफेरी निकाली गई। इस मौके पर रमेश पांडेय, गगन गुप्ता, अश्वनी अग्रवाल, दिनेश अग्रहरि, प्रवीण जायसवाल, संदीप गुप्ता आदि रहे। प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर में हेडमास्टर लता वर्मा, प्राथमिक विद्यालय भाला में हेडमास्टर अच्छेलाल, प्रेम प्रकाश पाल, केवटाहीं में ओम प्रकाश विश्वकर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर राजधर पांडेय, अनीता, जय बिहारी, ओम प्रकाश आदि रहे। सरस्वती ज्ञान मंदिर कटरा डीघ में प्रधानाचार्य भोलानाथ सिंह, रोहित सिंह, दीपक सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली गई।
विज्ञापन

अभोली ब्लॉक के फत्तूपुर गांव में युग निर्माण बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय फत्तूपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर रमाशंकर बिंद, केशव कुमार बिंद, सोनू बिंद, संदीप आदि रहे। प्रेमा देवी इंटर कॉलेज में भी राष्ट्रीयगीत संग तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर राम शेखर सिंह, पंकज उपाध्याय, अरुणेंद्र उपाध्याय, उपेंद्र गिरी, ब्रह्मदेव मिश्रा, जय प्रकाश उपाध्याय आदि रहे। कंपोजिट स्कूल कुसौली के बच्चों ने भी अमृत महोत्सव के तहत प्रभातफेरी निकाली। इस मौके पर ग्राम प्रधान नीलम देवी, स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं शामिल थे। प्राथमिक शिक्षक संघ ज्ञानपुर की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि शहीद सुलभ उपाध्यय के पिता अशोक कुमार उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष हीरालाल मौर्या रहे। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष रवींद्र पांडेय, समाजसेवी गोपाल उपाध्याय सहित अन्य ने शहीद सुलभ उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव, अरूण पांडेय, प्रमोद मिश्र, मोनू सरोज, हरिश्चंद्र पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed