फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Passenger operations started from today

आज से पैसेंजर का संचालन शुरू

Thu, 01 Jul 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Passenger operations started from today
कोरोना कर्फ्यू के दौरान बंद की गई वाराणसी और प्रतापगढ़ के बीच संचालित 04201 व 04202 पैसेंजर ट्रेन को बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया गया। वाराणसी और प्रतापगढ़ के बीच दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन संचालित थे लेकिन फिलहाल केवल एक को बहाल किया गया है। लोगों को दूसरी ट्रेन की बहाली का भी इंतजार है। जानकारी हो कि वाराणसी और प्रतापगढ़ के बीच तमाम स्टेशन ऐसे हैं जहां लोगों को कारोबारी लिहाज से प्रतिदिन आना जाना होता है। कोरोना काल की दूसरी लहर से पहले दो पैसेंजर ट्रेनें चलती थी जिन्हें बंद कर दिया गया था। लगभग दो माह के बाद तथा यात्रियों की ओर से उठ रही मांग को देखते हुए 1 जुलाई से एक ट्रेन को शुरू कर दिया गया लेकिन दूसरी ट्रेन को चलाने के बारे में अभी कोई दिशा निर्देश नहीं आया है। स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने बताया कि 04201 सुबह 6 बजे वाराणसी से चलकर 7.02 बजे भदोही पहुंचेगी। जबकि 04202 प्रतापगढ़ से सायं 4.15 बजे चलकर 18.43 बजे भदोही पहुंचेगी। बताया भदोही से वाराणसी का किराया 45 रुपये होगा तथा सामान्य टिकट खिड़की से इसका टिकट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed